इंदौर के रविदास नगर में मनीष की हत्या हुई जब वह दो

इंदौर में झगड़ा शांत करने आए युवक की बेरहमी से हत्या

इंदौर शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामले सामने आया है।  युवक 2 गुटों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचा था और बदमाशों के गुस्से का शिकार हो गया।  मृतक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

झगड़ा शांत कराने पड़ा भारी

बता दें कि मृतक मनीष पिता कालू सुनहरे (22) निवासी रविदास नगर डेकोरेशन का काम करता था। जानकारी के अनुसार  मनीष बीती रात ऋषभ पवार की पार्टी में गया था। ऋषभ हाल ही में हत्या मामले में जेल से छूटकर आया था। इसी की खुशी में उसने घर पर पार्टी रखी थी। पार्टी के दौरान घर के बाहर किसी बात को लेकर कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया।

युवक उस पर ही पिल पड़े

जहा रात करीब 12 बजे मनीष अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ पाउच लेने के लिए निकला था। घर से कुछ दूरी पर उसने कुछ युवकों को आपस में झगड़ते देखा। मनीष ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद कर रहे युवक उस पर ही पिल पड़े।

नसें कट गईं 

मुख्य आरोपी कृष्णा और उसके साथियों ने मनीष पर चाकुओं से हमला कर दिया। मनीष के पैरों पर कई वार किए गए, जिससे उसकी नसें कट गईं और अत्यधिक खून बहने से वह गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कृष्णा इलाके का लिस्टेड बदमाश और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह नशे का आदी भी है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।