मध्य प्रदेश
अंतरिक्ष मिशन में इंदौर की बड़ी छलांग: IIT ने विकसित किया क्रायोजेनिक ऑप्टिकल फाइबर सेंसर
इंदौर ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष तकनीक में दर्ज हुई नई उपलब्धि
iit indore cryogenic optical fiber: अहिल्या नगरी इंदौर लगातार नवाचार और स्वच्छता के नए मानक स्थापित कर रहा है। अब तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में शहर ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाते हुए अंतरिक्ष मिशन में सीधे भागीदारी दर्ज की है। आईआईटी इंदौर के शोधकर्ताओं ने एक अत्याधुनिक क्रायोजेनिक ऑप्टिकल फाइबर सेंसर विकसित किया है, जो -270°C जैसे अत्यंत निम्न तापमान में भी उच्च सटीकता के साथ कार्य कर सकता है। यह नवाचार इसरो के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कई क्षेत्रों में उपयोगी, एलएनजी पाइपलाइन से लेकर स्पेसक्राफ्ट तक मददगार
आईआईटी इंदौर द्वारा विकसित यह सेंसर बहुउपयोगी है और इसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लागू किया जा सकेगा। यह 180°C तक के तापमान को मॉनिटर करने में सक्षम है और एलएनजी पाइपलाइनों, स्टोरेज सिस्टम, रिसाव की पहचान, फ्लो रेट और द्रव स्तर की जांच जैसे औद्योगिक अनुप्रयोगों में उपयोगी होगा। अंतरिक्ष मिशनों में यह सेंसर प्रक्षेपण यान के क्रायोजेनिक उपकरणों के तापीय स्वास्थ्य की निगरानी करने में मदद करेगा, वहीं अंतरिक्ष यान के ईंधन टैंकों में तापमान और द्रव स्तर को भी सटीक रूप से माप सकेगा।क्यों है यह सेंसर खास: पारंपरिक तकनीकों से कई गुना बेहतर
पारंपरिक ऑप्टिकल फाइबर सेंसर अत्यधिक निम्न तापमान पर अपनी संवेदनशीलता खो देते हैं, लेकिन IIT इंदौर का नया सेंसर इस कमी को दूर करता है।अत्यधिक ठंडे वातावरणजैसे....
- हीलियम,
- हाइड्रोजन,
- नाइट्रोजन,