मध्य प्रदेश
भोपाल होली पर रेलवे की व्यवस्था चरमराई, आरक्षित कोचों में भी जनरल यात्रियों की भरमार
holi rush railway crowd: होली के मौके पर घर पहुंचने की जल्दी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में हालात बेकाबू हैं। आरक्षित कोचों में भी सामान्य यात्रियों की भीड़ घुस आने से कन्फर्म टिकट वाले यात्री परेशान हैं, और स्टेशन पर तैनात अमला भी हालात संभालने में बेबस नजर आ रहा है।
holi rush railway crowd: आरक्षित कोचों में भी जनरल यात्रियों की भरमार
होली को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ तो पहले से अनुमानित थी, लेकिन व्यवस्थाएं उतनी मजबूत नहीं दिखीं। भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलने वाली जोधपुर, जयपुर, रीवा, रायपुर सहित करीब एक दर्जन ट्रेनों के स्लीपर और एसी रिजर्व कोचों में सामान्य यात्री घुस गए। नतीजा ये कि जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट हैं, उन्हें भी सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।