मध्य प्रदेश
Hemant Khandelwal BJP MP President: हेमंत खंडेलवाल होंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, बैतूल में जश्न का माहौल, कल औपचारिक ऐलान
भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन
Hemant Khandelwal BJP MP President: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। हेमंत खंडेलवाल के नाम पर पार्टी की मुहर लग चुकी है। मंगलवार को उनके पक्ष में सिर्फ एक ही नामांकन जमा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद उनके प्रस्तावक बने। अब बस औपचारिक ऐलान बाकी है, जो कल किया जाएगा।बैतूल में जश्न, मिठाई और आतिशबाजी
[caption id="attachment_91978" align="alignnone" width="214"]हेमंत खंडेलवाल का नाम सामने आते ही उनके गृह जिले बैतूल में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि छोटे जिले के नेता को प्रदेश की कमान सौंपकर भाजपा ने नया संदेश दिया है।
सीएम मोहन यादव ने जताया भरोसा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा अपनी परंपरागत प्रक्रिया के तहत चुनाव करवा रही है। उन्होंने बताया कि एक ही नामांकन जमा हुआ है और कल प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने हेमंत खंडेलवाल को योग्य और जमीनी नेता बताया, जो संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
बंद कमरे में हुई चर्चा
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में बंद कमरे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, संगठन के आगामी रोडमैप और नई जिम्मेदारियों पर बातचीत हुई।