मध्य प्रदेश

3.50 करोड़ों में बनी सड़क 3 दिन में उखड़ी, ग्वालियर में घटिया निर्माण की खुली पोल

Gwalior Road Corruption: 3.50 करोड़ों में बनी सड़क 3 दिन में ही उखड़ गई। मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले 3.50 करोड़ों रुपए खर्च कर जिस सड़क को विशेष तौर पर बनाया गया था, उसकी गुणवत्ता की पोल सिर्फ 3 दिन में ही खुल गई। 

3 दिन में उखड़ी सड़क

बता दे कि, ग्वालियर में सूर्य नमस्कार चौराहे से आकाशवाणी चौराहे तक बनाई गई डामर की यह सड़क इतनी घटिया बनी थी कि उसकी गिट्टी उखड़कर डामर से अलग हो गई। जब घटिया निर्माण के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसर और ठेकेदार का अमला मौके पर पहुंचा और किसी भी तरह की जवाबदेही तय किए बिना ही सड़क का काम दोबारा शुरू करा दिया।  https://youtube.com/shorts/vQaUlECYswE?si=v6gWXKeotVSYtdg3

शाह के दौरे से पहले बनी थी सड़क

ये वही सड़क है जिस पर से गृह मंत्री का काफिला गुजरा था, जिसे VIP रोड का दर्जा दिया गया था। जब से सड़क बन रही थी तब भी काफी सुर्खियों में थी। क्योंकि काफी वक्त से ग्वालियर में सड़क बनवाने की मांग की जा रही थी, आखिरकार शाह के दौरे के लिए सड़क बनी पर वो तीन दिन भी नहीं टिक पाई। यह निर्माण एजेंसी और उस पर निगरानी रखने वाले तंत्र दोनों की घोर लापरवाही को उजागर करती है। [caption id="attachment_125229" align="alignnone" width="519"] शाह के दौरे से पहले बनी थी सड़क[/caption]

Gwalior Road Corruption: सड़क का काम जारी - अधिकारी

अधिकारियों के मुताबिक, लेफ्ट साइड की रोड पर अभी सिर्फ पहला 'टेक कोट' (DBM) ही डाला गया था और 'BC' (बिटुमिनस कंक्रीट) का काम बाकी था। इस मामले में नगर निगम आयुक्त का कहना है कि अभी सड़क का काम जारी है और तापमान में बदलाव के कारण डामर उखड़ गया। https://youtube.com/shorts/Hj_zW6P13xc?si=NZNuzs3SiZj1fheh

सैपर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया ठेका

Gwalior Road Corruption: इस सड़क निर्माण का यह ठेका सैपर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। इस ठेके में DD नगर, कुशवाह मार्केट, पिंटो पार्क रोड और हुरावली रोड भी शामिल हैं। VIP मार्ग पर इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद भी निर्माण की ऐसी घटिया गुणवत्ता सामने आना भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाता है।