मध्य प्रदेश

GWALIOR: छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने किया सुसाइड

आरोपी ने फोटे एडिट कर की थी वायरल

ग्वालियर में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. वह आंगनवाड़ी में नौकरी करती थी। उसे एक लड़का मनीष कुशवाहा लगातार परेशान कर रहा था।

थाने में की थी शिकायत,फिर दबाव में शिकायत वापस ली

युवती ने आरोपी के खिलाफ छावनी थाने में शिकायत भी की थी। सामाजिक दबाव के चलते 15 दिन पहले शिकायत वापस ले ली। शनिवार को जब युवक ने दोबारा परेशान किया तो उसने यह कदम उठा लिया।

फांसी लगाकर दी जान

खबर है की रानी कुशवाहा ड्यूटी से एक रिपोर्ट बनाकर लौटी थी। इस दौरान वह डिप्रेशन में थी। घर आते ही सीधे अपने रूम में चली गई। कुछ देर बाद मां उसे बुलाने पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटके देखा। परिजन फंदा काटकर उसे अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_94969" align="alignnone" width="300"] आरोपी[/caption]

आरोपी के घरवालों ने डाला था दबाव

बताया जा रहा है कि युवती को मनीष कुशवाहा आते-जाते छेड़ता था। कमेंट्स करता था। लगातार मानसिक प्रताड़ना के चलते पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर युवक की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाने भी बुलाया था। आरोपी मनीष अपने पिता के साथ थाने पहुंचा था। साथ ही यादव समाज के कुछ दबंग लोग भी आ गए। उनके दबाव के चलते पीड़ित युवती और उसकी मां ने राजीनामा कर लिया था।

आरोपी ने एडिडेट फोटो की थी वायरल

युवती के चाचा जीवन कुशवाहा ने बताया कि एक साल से मनीष परेशान कर रहा था। 3 महीने पहले ही परिवार को पूरा घटनाक्रम पता चला था। शनिवार को आरोपी ने युवती के साथ अपने फोटो एडिड कर वायरल कर दिए थे। जिससे वह डिप्रेशन में थी। ड्यूटी से लौटकर उसने ये कदम उठा लिया।

​​​​​मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुरानी छावनी थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया ने बताया कि, युवती ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। 15 दिन पहले राजीनामा कर लिया था। अब यह कदम उठाने के पीछे वही युवक है या कोई और बात है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा.