Grand Kanya Puja Ceremony Ujjain 2025 : नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस उत्सव में सैकड़ों कन्याओं का पूजन कर मातृशक्ति का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा,कि बेटियां समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना किसी भी घर की मर्यादा पूरी नहीं होती।
369 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्साह के साथ 369 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह परियोजनाएं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में सहायक होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा,कि ऐसे विकास कार्यों से न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, बल्कि लोगों के जीवन में भी सुधार आएगा।
Grand Kanya Puja Ceremony Ujjain 2025 : कन्या पूजन का सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व
कन्या पूजन न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह बेटियों के प्रति समाज की समर्पित भावना का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
बेटिया आगे बढेगी को समाज तरक्की करेगा कन्या पूजन के जरिए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की महत्ता को भी रेखांकित किया जाता है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है।
READ MORE :
चमकी भक्त की किस्मत, रातों-रात आदिवासी गायक फेमस, बागेश्वर सरकार ने खुश होकर दी एक दिन की पूरी चढ़ोत्तरी
बेटियों को सशक्त बनाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन में कन्या पूजन में सम्मिलित होना और 369 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश की प्रगति और सामाजिक चेतना दोनों का उत्सव है।
बेटियों को आगे बढाना और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करना मध्यप्रदेश को समृद्ध और सशक्त प्रदेश बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।