मध्य प्रदेश

झड़प, वाटर केनॉन..MP में कांग्रेस की हुंकार, पटवारी समेत कांग्रेस नेता गिरफ्तार

MP Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ ED नई FIR दर्ज करेगी। जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि नई FIR के लिए दिल्ली पुलिस (EOW) की हालिया FIR को आधार बनाया है।

सोनिया-राहुल पर FIR

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसी मामले में सोनिया-राहुल और 5 अन्य लोगों के खिलाफ ED की चार्जशीट पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। ED ने कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। https://youtu.be/ZUPtOUw_naY?si=7hl73CL5IGUVENVD

MP में BJP ऑफिस का घेराव

वहीं इसको लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस सड़कों पर उतरी और बिजेपी कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बीच में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाॉर केनॉन का इस्ते माल किया। फिर जीतू पटवारी समेत कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।  [caption id="attachment_122932" align="alignnone" width="612"] जीतू पटवारी को किया गिरफ्तार[/caption] [caption id="attachment_122935" align="alignnone" width="613"] पुलिस ने किया वाटर केनॉन का इस्तेमाल[/caption]

MP Congress Protest: क्या है मामला?

बता दे कि, नेशनल हेराल्ड मामला BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से जुड़ा है। सोनिया, राहुल और अन्य कांग्रेस नेताओं पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) कंपनी की ₹2 हजार करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया गया।