मध्य प्रदेश

इंदौर में दिनेश प्रजापत की समस्या का हुआ समाधान: सीएम डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

Dinesh Prajapat News: इंदौर में सामने आए एक प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया। और मामले का संज्ञान में लेते हुए त्वरित और संवेदनशील हस्तक्षेप किया। बता दें की मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिनेश प्रजापत और उनकी माता रामप्यारी बाई की वर्षों से चली आ रही समस्या का मानवीय दृष्टिकोण के साथ समाधान सुनिश्चित किया गया।

[caption id="attachment_132909" align="alignnone" width="686"] दिनेश प्रजापत की समस्या का हुआ समाधान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार[/caption] परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल KYC पूर्ण कर पेंशन प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई, वहीं अरविंदो अस्पताल में समुचित उपचार की व्यवस्था की गई। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई और BLO के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई है।

मुख्यमंत्री जी का जताया आभार

समस्या का समाधान होने पर दिनेश प्रजापत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया औप कहा कि अब उनकी माता की पेंशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है.. और सरकार द्वारा इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का दिल से धन्यावाद करता हूं।

Dinesh Prajapat News: पूरा मामला.. जानिए

बीते दिन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दिनेश ने अपनी समस्या का समाधान ना होने पर हंगामा किया था। जिसका वीडियो सामने आय़ा था। जिसमें दिनेश कलेक्टर को कहते हुए दिखाई दे रहा था।। की हमने कलेक्टर बनाया और हमारी समस्या नहीं सुन रहे। महिनों से भटक रहा हूं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।