मध्य प्रदेश
Eid Miladun Nabi: गुना में ईद मिलादुन्नबी पर गैंगस्टर सलमान लाला का पोस्टर लगने से विवाद, FIR दर्ज
Eid Miladun Nabi: गुना शहर की श्रीराम कॉलोनी में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर एक विवाद उस समय खड़ा हो गया, जब इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला का पोस्टर लगाया गया। पोस्टर पर लिखा था – "शरीर मिटता है मगर नाम नहीं, मिस यू किंग", जिससे माहौल में तनाव पैदा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल पोस्टर हटवा दिया और कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
[caption id="attachment_103644" align="alignnone" width="300"] Eid Miladun Nabi[/caption]
Eid Miladun Nabi[/caption]
विवाद तब और बढ़ गया जब अभिषेक तिवारी नामक युवक, जो भुजरिया तालाब मंदिर क्षेत्र का निवासी है, ने शिकायत की कि जब वह पोस्टर का फोटो ले रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनका पीछा कर जयस्तंभ चौराहे पर उनके साथ मारपीट की। अभिषेक को शारीरिक चोटें भी आईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी अज्ञात लोगों पर मारपीट व लूटपाट की धाराओं में FIR दर्ज करवाई।
Eid Miladun Nabi[/caption]
वहीं, शनिवार देर रात नजूल कॉलोनी निवासी भगवानलाल ढीमर की शिकायत पर पुलिस ने पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एक और FIR दर्ज की। पुलिस ने पोस्टर को सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाला मानते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।