मध्य प्रदेश

Indore : इंदौर में कार पर पलटा डंपर, 2 की मौत

Dumper Overturned On Canada Bypass : कार को कटर से काटकर निकाले शव

Dumper Overturned On Canada Bypass : इंदौर में एक तेज रफ्तार डंपर कार पर पलट गया। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक शव कार को काटकर निकालना पड़ा। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसी हादसे में एक युवक का हाथ भी कट गया है। युवक का नाम संस्कार बताया जा रहा है। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

डंपर के नीचे फंस गई कार

डंपर के नीचे फंस गई कार हादसा शहर के कनाडिया ब्रिज के पास बायपास पर हुआ। कनाडिया पुलिस के अनुसार- तेज गति से आ रहा एक डंपर बेकाबू होकर पलट गया। उसके नीचे एक कार फंस गई। कार सवार देवास से महू की ओर जा रहे थे। डंपर ने एक बाइक को भी टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया है।

ये लोग हुए घायल

कार में सवार आस्था (और उसकी मां शीतल अग्रवाल निवासी महू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां मां शीतल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया, जबकि बेटी आस्था की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद लगा जाम

हादसे के बाद लगा जाम हादसे के बाद बायपास पर जाम लग गया। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट कर यातायात को व्यवस्थित किया। पुलिस ने हादसे के पास पलटे डंपर को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया।

Raed More:- UP में गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली नाइट लैंडिंग: राफेल, सुखोई, जगुआर ने दिखाई ताकत

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel

Watch Now:- कुर्सी पर बैठाकर डांसर को चूमने चला BJP नेता!