मध्य प्रदेश

‘धीरेंद्र शास्त्री की गतिविधियां देश के लिए घातक..’ भोपाल में DPSS की हूंकार रैली, दामोदर यादव ने CM और धीरेंद्र शास्त्री को घेरा

DPSS Hunkar Rally Bhopal: भोपाल में दलित पिछड़ा समाज संघठन ने संविधान दिवस के मौके पर हूंकार रैली निकाली। जिसका नेतृत्व DPSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने किया। इस प्रदर्शन में दलित समाज के कई लोग शामिल हुए। 

‘देश में संविधान खतरे में’

रैली के दौरान दामोदर सिंह यादव ने कहा कि देश में संविधान खतरे में है, पाखंड चरम पर है, हम उसके खिलाफ लड़ रहे है। जो मुख्यमंत्री मोहन यादव संविधान की शपथ लेकर जिस पद पर बैठे है वो अपने कर्तव्यों को भूल जाते है। इसलिए हम मुख्यमंत्री को संविधान की कॉपी सौंपने जा रहे है।  [caption id="attachment_119107" align="alignnone" width="567"] DPSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव[/caption]

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगे आरोप

दामोदर सिंह यादव ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो 28 साल के नौजवान है, वो इस देश में संविधान को खत्म करना चाहते है, मनु विधान को लागू करना चाहता है। उसके इन मनसूबों को हम पूरा नहीं होने देंगे। यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की गतिविधियों देश की एकता और अखंडता के लिए घातक हैं। सरकार को उनकी गैर-संवैधानिक यात्राओं और कथाओं पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए। डबरा में शुगर मिल के लिए सालों पहले लीज पर दी गई जमीन को वहाँ एक सता-धारी नेता ने गलत तरीके से दान-पत्र लिखवाकर नवग्रह मंदिर का निर्माण शुरू किया है, जिसका उद्घाटन भी धीरेंद्र शास्त्री करने जा रहे हैं। ये वे लोग हैं जो धर्म की आड़ में भूमाफियाओं को बढ़ावा दे रहे

DPSS Hunkar Rally Bhopal: अनिरूद्धाचार्य पर कसा तंज

दामोदर सिंह यादव ने कहा संविधान को बचाने के लिए, अंधविश्वास, पाखंड को रेकने के लिए, आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए और सामाजिक न्याय करने के लिए आरक्षण को बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री करे।  इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक RD प्रजापति भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा की अनिरूद्धाचार्य महाराज ने कहा था कि लड़का पैदा करना है तो गाय को गेंहू खिलाओ और फिर जो गोबल निकलता है उसको धोकर-सुखाकर भगवान को भोग लगाओ, फिर खाओं तो लड़का पैदा होगा। इसको लेकर पूर्व विधायक ने अनिरूद्धाचार्य पर तंज कसा। [caption id="attachment_119108" align="alignnone" width="570"] पूर्व विधायक RD प्रजापति[/caption]