अन्य

देवास में भीषण हादसे में गवाई 2 भाइयों समेत 3 लोगों ने जान

DEWAS ACCIDENT: मध्य प्रदेश के देवास जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार सवार 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। और 1 गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, बता दें कि यह पूरी घटना इंदौर भोपाल मार्ग की बताई जा रही है।

[caption id="attachment_146710" align="alignnone" width="1187"] देवास में भीषण हादसे में गवाई 2 भाइयों समेत 3 लोगों ने जान[/caption]

DEWAS ACCIDENT: पुलिस मौके पर पहुंची

जानकारी के अनुसार इंदौर भोपाल मार्ग के नेवरी फाटे के पास दे रात बड़ा हादसा हो गया। जहां 1 कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। और हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी । और 1 गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही नेवरी फाटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू किया।

DEWAS ACCIDENT: सचिन गंभीर रूप से घायल

मृतकों की पहचान शुभम, प्रदीप और मोहित के रूप में हुई है। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मृतको में दो युवक आपस में भाई बताए जा रहे है। हालांकि चचेरे भाई है या सगे इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

READ MORE: MP बीजेपी की नई कोर कमेटी जल्द:दिल्ली भेजे गए 22 नेताओं के नाम