Crime: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने धोखे से शादी करने और रेप का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात 3 अगस्त 2022 को विजय नगर स्थित एक मसाज सेंटर पर हुई, जहां वह रिसेप्शनिस्ट थी। बातचीत के दौरान सचिन ने उसका नंबर लिया और बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं।
[caption id="attachment_98553" align="alignnone" width="300"]
Crime[/caption]
Crime: दस्तावेजों में सचिन का नाम और साइन
महिला का दावा है कि उसने शादी की बात की तो सचिन ने राम मंदिर में शादी करने की बात कहकर उसे कनाड़िया रोड के राम मंदिर ले गया और मंगलसूत्र पहनाकर विवाह किया। इसके बाद दोनों रिलेशन में रहे। महिला गर्भवती हुई और सचिन ने 22 जनवरी 2024, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलीवरी का मुहूर्त निकालकर उसका ऑपरेशन कराया। अस्पताल के सभी दस्तावेजों में सचिन का नाम और साइन हैं।
Crime: दो बेटियां हैं और उसने तलाक नहीं लिया
महिला का आरोप है कि पहले तो सचिन उसका पूरा खर्च उठाता रहा, लेकिन बच्चे के जन्म के 3-4 महीने बाद वह दूरी बनाने लगा। कॉल उठाना बंद कर दिया और खर्च देना भी बंद कर दिया। तभी महिला को पता चला कि सचिन की पत्नी और दो बेटियां हैं और उसने तलाक नहीं लिया है।
Crime: 6 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई
महिला ने बताया कि सचिन की पत्नी ने उसे कॉल करके बेटे को गोद लेने के बदले 10-15 लाख रुपए देने की पेशकश की थी, जिसे उसने ठुकरा दिया। परेशान होकर महिला ने 6 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले 14 सितंबर को सचिन ने उसे लिखकर दिया था कि वह जल्द उसे स्वीकार करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Crime: अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही
महिला ने कहा कि सचिन ने न सिर्फ उसका करियर खत्म किया, बल्कि मानसिक और आर्थिक शोषण भी किया। अब वह अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही है।
सचिन का पक्ष: सचिन रघुवंशी ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी है और उसकी एक बेटी है। वो उसे झूठे आरोपों में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही है। उसके हाथ पर किसी "सुनील" का नाम गुदा हुआ है और पहले पति को भी इसी तरह फंसाया था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।