Congress Party: खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आए। इसी क्रम में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर देवास के नाम का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार अंजली गुप्ता को सौंपा।
[caption id="attachment_97380" align="alignnone" width="300"]Congress Party: परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कन्नौद नगर के बस स्टैंड से लेकर खातेगांव रोड पर स्थित पुराने दशहरा मैदान तक की लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि यह सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिससे न केवल आम नागरिकों को बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों, व्यापारियों और मरीजों को भी रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Congress Party: 30 जुलाई से धरना और आंदोलन शुरू करेगी
पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने मांग की कि इस सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस मार्ग की मरम्मत शीघ्र नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी 30 जुलाई से धरना और आंदोलन शुरू करेगी।
Congress Party: कांग्रेस पार्टी इसे लेकर सड़कों पर उतरेगी
उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला जनहित से जुड़ा है और लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए अब कांग्रेस पार्टी इसे लेकर सड़कों पर उतरेगी।
ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष फारूख केलेवाले सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि समस्याओं के समाधान में अब देरी न हो और जनता को जल्द राहत मिले।
Congress Party: कांग्रेस को अपना आंदोलन शुरू करना पड़ेगा
यह ज्ञापन कांग्रेस पार्टी के स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहने और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है या कांग्रेस को अपना आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।