Cm Mohan Yadav tweet: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक आंगनवाड़ी कुक ने 20 बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी. कुक का नाम कंचन बाई मेघवाल है. और वह जिले के माधवाड़ा पंचायत स्थित रानपुर गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यरत थीं.
[caption id="attachment_132530" align="alignnone" width="300"]
Cm Mohan Yadav tweet[/caption]
बता दें की बच्चों के खेलने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया. लेकिन कंचन बाई ने अपनी जान की परवाह किए बिना, बच्चों की जान बचाई हैं.
कंचन बाई ने बच्चों को बचाया
जहा बच्चों को बचाने के दौरान मधुमक्खियों ने कंचन बाई मेघवाल पर हमला कर दिया. जहा मधुमक्खियों ने सैकड़ों डंक मारे.
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
घटना के बाद कंचन बाई मेघवाल स्कूल में ही बेहोश होकर गिर पड़ीं. जहा गांव के लोग घटना के बारे में सुनकर वहां पहुंचे तो वह बेहोश पड़ी थीं. सूचना पर कॉन्स्टेबल कालूनाथ और पायलट राजेश राठौर भी पहुंचे.
Cm Mohan Yadav tweet: साथ ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शरीर पर मधुमक्खी के अनगिनत डंक थे.
इस घटना पर सीएम मोहन ने भी दुख जताया और अपने एक्स पर लिखा की
'नीमच जिले के ग्राम रानपुर में मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी में कार्यरत बहन कंचन बाई मेघवाल जी का असमय निधन अत्यंत दुखद व हृदयविदारक है। प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है।
Cm Mohan Yadav tweet: इस घटना में मानवीय आधार पर मैंने कंचन बहन के परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।