मध्य प्रदेश

31 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रीवा दौरा.. भैरवलोक का करेंगे लोकार्पण

Cm mohan yadav on rewa: 31 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा जाएंगे. जहा गुढ़ क्षेत्र के खमदीह गांव स्थित भैरवलोक का लोकार्पण करेंगे.इस अवसर पर एक समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसमें मुख्यमंत्री मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज चढ़ाएंगे. और इसके बाद मंदिर परिसर समीप आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे. [caption id="attachment_131346" align="alignnone" width="300"] Cm mohan yadav[/caption]

31 फीट ऊंची भव्य एकाश्म प्रतिमा

बता दे की खमदीह स्थित भैरव नाथ मंदिर पवित्र और विशिष्ट धार्मिक स्थल है. इस मंदिर में भगवान भैरव की लगभग 31 फीट ऊंची भव्य एकाश्म प्रतिमा है. इसे 1 ही पत्थर पर तराशा गया है. बता दें की मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता भगवान भैरव की दुर्लभ शयन मुद्रा है.

Cm mohan yadav on rewa: आध्यात्मिक महत्व के कारण विशेष पहचान बनाती है

और यह प्रतिमा अपनी भव्यता, कलात्मकता और आध्यात्मिक महत्व के कारण विशेष पहचान बनाती है. शांत एवं मनोहारी प्राकृतिक परिवेश में स्थित यह मंदिर अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा और स्थापत्य सौंदर्य के कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है. मंदिर के लोकार्पण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. और लोकार्पण समारोह के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा.

श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है भैरवनाथ मंदिर

जानकारी के अनुसार खमदीह स्थित भैरव नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. Cm mohan yadav on rewa: यहां रोजाना श्रद्धालु भगवान भैरव की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आते हैं. और हर साल मकर संक्रांति पर भव्य मेला आयोजित किया जाता है. इस मेले में आसपास के गांवों और जिलों से श्रद्धालु शामिल होते हैं. इसके अलावा अन्य पर्वों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है.