मध्य प्रदेश
Har Ghar Tiranga campaign 2025: मोहन यादव ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देशवासियों से की जुड़ने की अपील
सीएम ने अपने निवास पर किया ध्वजारोहण
Har Ghar Tiranga campaign 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने सरकारी निवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्र के प्रति सम्मान और गर्व को व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान हर भारतीय की देशभक्ति का प्रतीक बन चुका है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान ने पूरे देश में देशभक्ति की लहर पैदा की है। आज यह अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जो हर नागरिक के भीतर गर्व और एकता की भावना को मजबूत करता है।"
तिरंगे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव
सीएम यादव ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के बलिदान और भारत की अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाएं।