मध्य प्रदेश

CM MOHAN YADAV: सीएम डॉ. मोहन यादव का आज ग्वालियर और भिंड दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ट्रैफिक डायवर्ट

CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 23 मई को ग्वालियर और भिंड जिले के दौरे पर है। वे दोपहर 2:40 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा लहार के लिए रवाना होंगे। लहार में वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का है, जहां हाल ही में भाजपा के अंबरीश शर्मा ने जीत दर्ज की है। [caption id="attachment_83325" align="alignnone" width="300"] CM MOHAN YADAV[/caption]

CM MOHAN YADAV: 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे

लहार से लौटकर मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे ग्वालियर आएंगे, जहां वे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी की शादी समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट में होगा। मुख्यमंत्री करीब 1.30 घंटे समारोह में रुकेंगे और फिर शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई

मुख्यमंत्री की यात्रा के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शाम 6 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

CM MOHAN YADAV: कई अन्य वीआईपी भी ग्वालियर पहुंच सकते

सीएम के इस दौरे के दौरान कई अन्य वीआईपी भी ग्वालियर पहुंच सकते हैं, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लहार क्षेत्र में दूसरा दौरा है और भाजपा नेतृत्व के लिए यह क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगठनात्मक मजबूती का संदेश

इस दौरे के जरिए मुख्यमंत्री स्थानीय जनता से संवाद करेंगे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देने की भी संभावना है। READ MORE: गैंगरेप मामला… NCW रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, साजिश के पीछे फंडिंग और धर्मांतरण का शक