मध्य प्रदेश

CM MOHAN YADAV: किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CM MOHAN YADAV: मध्य प्रदेश के किसानों और तकनीकी क्षेत्र के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देवास जिले से किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। [caption id="attachment_116650" align="alignnone" width="251"] CM MOHAN YADAV:[/caption]

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में शामिल होंगे

वे प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खातों में भावांतर योजना के तहत 233 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री इंदौर में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में शामिल होंगे।

दोपहर 1:30 बजे वे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित म.प्र. टेक मीट 2.0 कॉन्क्लेव 2025 में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भोपाल लौटेंगे।

CM MOHAN YADAV: अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी

यह कॉन्क्लेव प्रदेश को तकनीक, नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। कार्यक्रम में राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति के अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “टेक्नोलॉजी फर्स्ट इकोनॉमी” विजन को साझा करेंगे और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन संवाद करेंगे।

आधुनिक अंतरिक्ष अनुप्रयोगों से जोड़ा जा सके

कॉन्क्लेव में एमपीएसईडीसी के अंतर्गत नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ और विभिन्न नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025 का मसौदा भी पेश किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य उज्जैन को भारत के उभरते अंतरिक्ष नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे उसकी समृद्ध खगोलीय विरासत को आधुनिक अंतरिक्ष अनुप्रयोगों से जोड़ा जा सके।

CM MOHAN YADAV: विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा

इस प्रकार आज का दिन राज्य के किसानों और तकनीकी क्षेत्र दोनों के लिए ऐतिहासिक रहेगा…  जहां एक ओर किसानों को आर्थिक सहयोग मिलेगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश तकनीकी और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।