मध्य प्रदेश
MP आएंगे असम से जंगली भैंसा,बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्यप्रदेश आएंगे 8 चीते:सीएम मोहन
CM Mohan Delhi visit: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि.. मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्य जीव संरक्षण की असीम संभावनाएं हैं.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठा रही है. साथ ही उन्होंने कहा की श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बसाहट के बाद अब असम का जंगली भैंसा भी मध्यप्रदेश के जंगलों में स्वछंद विचरण करता दिखाई देगा.
[caption id="attachment_132395" align="alignnone" width="300"] मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव[/caption]