मध्य प्रदेश

CM Dr. Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल परियोजनाओं के लिए केंद्र का जताया आभार

CM Dr. Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4 फरवरी बुधवार को को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से संसद भवन में मुलाकात की। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रेल मंत्री से मध्यप्रदेश में रेल से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। Also Read-CM Mohan on Budget: MP बजट में प्रदेश को संवारने पर रहेगा CM मोहन का फोकस!

CM Dr. Mohan Yadav: रेलवे परियोजनाओं के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में संचालित एवं प्रगतिरत रेलवे परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया और कहा कि- 'इन परियोजनाओं से मध्यप्रदेश के विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।' Also Read-भीमबैठका की प्रागैतिहासिक धरोहर को नया ठिकाना, 19 करोड़ से बनेगा रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम

CM Dr. Mohan Yadav: डॉ. मोहन यादव ने किय एक्स पर ट्वीट

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो शेयर कर उनका आभार व्यक्त किया उन्होंने लिखा कि- 'यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। मध्यप्रदेश भी सतत् लाभान्वित है। इस सौगात के लिए आपका प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार।'