मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर को दी 119 करोड़ की सौगात

CM Dr. Mohan visit to Alirajpur: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चन्द्रशेखर आजाद नगर, जिला आलीराजपुर में आयोजित 'आज़ाद स्मृति समारोह' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने 119 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लगभग 80 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं।

[caption id="attachment_137493" align="alignnone" width="1183"] मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव[/caption]

चंद्रशेखर आजाद जी की 95वीं पुण्यतिथि

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल, चंद्रशेखर आजाद जी की 95वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आलीराजपुर जिले में स्थित आजाद जी की कुटिया 'आजाद स्मृति मंदिर' में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

CM Dr. Mohan visit to Alirajpur:प्रेरणादायी पार्क का निर्माण कराया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की मध्यप्रदेश के जनजातीय गौरव और स्वाभिमान की धरती आलीराजपुर जिले के भाभरा में महान क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी के जन्मस्थान पर उनके पावन स्मरण में एक भव्य एवं प्रेरणादायी पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

विस्तार संबंधी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

CM Dr. Mohan visit to Alirajpur:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले के ग्राम करेटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में आवागमन की सुगमता सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं विस्तार संबंधी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।