Chief Minister Mohan Yadav: जल संरक्षण में सबसे आगे हमारी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन यादव
Chief Minister Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को इंदौर यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि "जल ही जीवन है" और हमारी सरकार ने इस दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने भी अपने समय में जल संरचनाओं जैसे कुएं और बावड़ियों का निर्माण कराया था। इंदौर में स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी, जिसे देवी अहिल्या ने बनवाया था, उसका जीर्णोद्धार राज्य सरकार द्वारा किया गया है।
[caption id="attachment_81068" align="alignnone" width="300"]तीन माह का "जल गंगा संरक्षण अभियान" शुरू
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने महाशिवरात्रि से तीन माह का "जल गंगा संरक्षण अभियान" शुरू किया, जिसमें जनसहभागिता भी बड़े स्तर पर देखने को मिली। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जल संरक्षण के क्षेत्र में सर्वाधिक काम हुआ है।
Chief Minister Mohan Yadav: "नदी जोड़ो अभियान" की भी चर्चा की
मुख्यमंत्री यादव ने देश के पहले "नदी जोड़ो अभियान" की भी चर्चा की, जिसके अंतर्गत केन-बेतवा, कालीसिंध-पार्वती परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ने मिलकर तापी बेसिन मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट की दिशा में भी कदम बढ़ाया है, जिससे दोनों राज्यों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल हुए
Chief Minister Mohan Yadav: उन्होंने इस बात पर भी संतोष जताया कि जल संरक्षण से जुड़े दो अहम कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल हुए, जिससे सरकार को प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह इंदौर में देवी अहिल्या द्वारा निर्मित बावड़ी को देखने जा रहे हैं, जहां स्थानीय लोग भी जल संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं।