मध्य प्रदेश
ब्लैकमेलर राजेश तिवारी का नया वीडियो, मंत्री सारंग पर कर दी बड़ी बात
Blackmailer Rajesh Tiwari: भोपाल में निशातपुरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बर्खास्त रेलकर्मी राजेश तिवारी का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसके कुछ और कथित हिडन कैमरा वीडियो सामने आ रहे है,जिनमें वह कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ बात कर रहा है।
[caption id="attachment_138403" align="alignnone" width="1184"] नया वीडियो कई खुलासे[/caption]
वीडियो में क्या है बातचीत?
सामने आई वीडियो के अनुसार, राजेश तिवारी कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है कि किसी भी धरना-प्रदर्शन में असलम नाम न आए, बल्कि मामला “सारंग” की तरफ डायवर्ट कराया जाए। बातचीत में वह यह भी कहता है कि अगर मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो उसका नाम बदल देना। वीडियो में एक व्यक्ति भी है. जो राजेश से पूछ रहा है कि क्या उसकी मंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी है,जिस पर वह जवाब देता है कि “नहीं है, पूरे आरएसएस की है। वीडियो में राजेश कह रहा है की मंत्री पद से हटाने की तैयारी है और विस्तार के दौरान बदलाव होगा। हालांकि इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
View this post on Instagram