मध्य प्रदेश

MP बीजेपी ने घोषित किए 62 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी, भोपाल से ग्वालियर तक नई जिम्मेदारियां

bjp district incharge mp:आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। शनिवार शाम पार्टी ने मध्य प्रदेश के सभी 62 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी। यह फैसला नई दिल्ली में चली लंबी बैठक के बाद सामने आया, जहां संगठन की रणनीति और जमीनी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में संभाग प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा नेताओं के साथ बैठक हुई थी। इसी के तुरंत बाद जिलावार प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई।

Also Read-कूनो नेशनल पार्कः मादा चीता आशा बनी मां, सीएम डॉ. मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

bjp district incharge mp: बड़े शहरों में ये चेहरे संभालेंगे कमान

घोषणा के अनुसार, भोपाल नगर की जिम्मेदारी जसवंत सिंह हाड़ा को दी गई है, जबकि भोपाल ग्रामीण के प्रभारी प्रदीप लारिया बनाए गए हैं. इंदौर नगर का दायित्व राजेश सोलंकी और इंदौर ग्रामीण का शैलेन्द्र डागा संभालेंगे. ग्वालियर नगर की कमान गोपीकृष्ण नेमा को मिली है, वहीं ग्वालियर ग्रामीण के प्रभारी गोपाल आचार्य बनाए गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नियुक्तियों के पीछे स्थानीय संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है।

संभागवार प्रभारियों की पूरी सूची

चंबल संभाग मुरैना – राजू बाथम भिंड – हमीर सिंह पटेल दतिया – गजेंद्र सिकरवार ग्वालियर संभाग श्योपुर – कमल माखीजानी शिवपुरी – डॉ. नंदकिशोर नापित गुना – राजेंद्र राजपूत अशोकनगर – शैलेन्द्र जैन सागर संभाग सागर – लोकेन्द्र पाराशर सागर ग्रामीण – सदानंद गौतम टीकमगढ़ – पुष्पेन्द्रनाथ पाठक निवाड़ी – दीपक भदौरिया छतरपुर – नीरज मनोरिया दमोह – अर्चना सिंह पन्ना – जाहर सिंह रीवा संभाग रीवा – रविन्द्र चौहान मऊगंज – शशांक श्रीवास्तव सतना – जी.एस. ठाकुर मैहर – नंदिता पाठक सीधी – नरेंद्र त्रिपाठी सिंगरौली – विनोद यादव शहडोल संभाग शहडोल – अभिलाष पाण्डेय अनूपपुर – संजय साहू उमरिया – राजेन्द्र पाण्डेय जबलपुर संभाग जबलपुर नगर – आलोक संजर जबलपुर ग्रामीण – मनीषा सिंह कटनी – सुजीत जैन डिंडौरी – कमल प्रताप सिंह मंडला – रमेश भटेले नरसिंहपुर – शरद जैन छिंदवाड़ा संभाग बालाघाट – अभिलाष मिश्रा सिवनी – अशोक रोहाणी छिंदवाड़ा – आदित्य शुक्ला पांढुर्णा – दीपांकर बनर्जी नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम – अलेक्श आर्य हरदा – डॉ. प्रभुराम चौधरी बैतूल – सुदर्शन गुप्ता भोपाल संभाग रायसेन – राजो मालवीय विदिशा – सीताराम यादव सीहोर – विकास वीरानी राजगढ़ – ध्रुवनारायण इंदौर संभाग धार – सुभाष कोठारी धार ग्रामीण – राधेश्याम यादव अलीराजपुर – दिलीप पटोरिया झाबुआ – राजेन्द्र राठौर निमाड़ संभाग खंडवा – अम्बाराम कराड़ा बुरहानपुर – क्षितिज भट्ट खरगोन – संगीता सोनी बड़वानी – बाबूलाल यादव उज्जैन संभाग उज्जैन नगर – बजरंग पुरोहित उज्जैन ग्रामीण – बबिता परमार शाजापुर – प्रभुदयाल जाटव आगर – जयदीप पटेल देवास – धनंजय शर्मा मंदसौर संभाग रतलाम – विवेक जोशी मंदसौर – दिलीप सकलेचा नीमच – सुभाष पटेल Also Read-Mp vantara:वन्य पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज

संगठन को धार देने की तैयारी

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि नए प्रभारियों के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। आने वाले महीनों में पार्टी के बड़े कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियां इन्हीं प्रभारियों के जिम्मे होंगी.अब निगाहें इस बात पर हैं कि ये नए प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठन को कितनी तेजी से सक्रिय कर पाते हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी को कितना मजबूत बना पाते हैं।