मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक दल की बैठक आज,मुख्यमंत्री डॉ मोहन करेंगे चर्चा

BJP MLA Meeting: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर आज भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है। बैठक शाम 8 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद मंत्री और विधायकों से खास चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में आगामी बजट 18 फरवरी को पेश होने वाला है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन सदन में विपक्ष के सवालों का मजबूत जवाब देने की रणनीति पर जोर देंगे।

[caption id="attachment_134690" align="alignnone" width="1184"] भाजपा विधायक दल की बैठक आज[/caption]

विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में आगामी विधानसभा की पूरी रणनीति पर मंथन होगा – जिसमें हंगामा, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और बहस के दौरान सरकार की स्थिति मजबूत रखने पर जोर रहेगा।

[caption id="attachment_134691" align="alignnone" width="1183"] मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव[/caption]

BJP MLA Meeting: बता दें कि कल पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित हो गई थी। कांग्रेस ने भी पहले ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक कर सरकार को घेरने की तैयारी पूरी कर ली है। अब बीजेपी की तरफ से आज की बैठक में मजबूत काउंटर प्लान तैयार होने की उम्मीद है।

read more: बजट सत्र को लेकर CM डॉ. मोहन का विपक्ष पर तंज, बोले – वे बड़े नादान है