मध्य प्रदेश

BJP 11 years: बड़वानी: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता

BJP 11 years: बड़वानी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान इंदौर के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने मोदी सरकार की नीतियों और सफलताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबों, महिलाओं और आम जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है। [caption id="attachment_87531" align="alignnone" width="300"] BJP 11 years[/caption]

लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया

BJP 11 years: नेमा ने बताया कि सरकार ने अब तक 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। इसके अलावा 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं, जिससे गरीबों को स्थायी आवास की सुविधा मिली है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता में सुधार आया है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला

BJP 11 years: उन्होंने बताया कि 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा पहुंचाई गई है, जिससे आम लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। रसोई गैस कनेक्शन की बात करते हुए उन्होंने बताया कि 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

बुजुर्गों को भी इसका लाभ दिया जा रहा

आयुष्मान भारत योजना का ज़िक्र करते हुए नेमा ने कहा कि इस योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। खास बात यह है कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है।

महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी

महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या से लेकर बालिका विवाह तक कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी है।

आत्मनिर्भरता और जीएसटी जैसे निर्णय शामिल

नेमा ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का भी उल्लेख किया, जिसमें अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और जीएसटी जैसे निर्णय शामिल हैं।

“सशक्त भारत” की दिशा में उठाए गए

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी खाद्यान्न वितरण योजना है। प्रेस वार्ता में उन्होंने इन उपलब्धियों को “सशक्त भारत” की दिशा में उठाए गए निर्णायक कदम बताया।