मध्य प्रदेश

रोड है, पर नाली बनाना भूल गए..पानी और रोड लाइट नहीं..भोपाल के वार्ड 52 की समस्याएं

Aapka Neta Kesa Hai Ward 52: वोट लेकर गायब हो जाने वाले नेताओं से अब जनता पुछेगी हिसाब..आपका नेता केसा है? ये जानने के लिए हम भोपाल के वार्ड 52 में पहुंचे। वार्ड 52 की पार्षद शीला पाटिदार है, लेकिन यहां के लोग पार्षद पति को ही पार्षद कहते है। खैर ये तो हिंदुस्तान में आम बात है। 

‘रोड है पर नाली बनाना भूल गए’

इस इलाके की विधायक कृष्णा गौर है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि वैसे तो सभी व्यवस्थाएं ठीक है लेकिन पानी की समस्या है। रोड तो बना दी है, पर नालियां बनाना भूल गए।  कॉलोनी वासी का कहना है की
“पार्षद कुछ काम करवा चुके है और कुछ होने वाले है। लेकिन महापौर के चुनाव के वक्त घर-घर नर्मदा जल का वादा किया था बस उसी का इंतजार है।” 
लोगों का कहना है की कुछ घरों में बोर करवा रखे है, उन्ही से पानी की आपूर्ति होता है।  [caption id="attachment_93841" align="alignnone" width="442"] ‘रोड है पर नाली बनाना भूल गए’[/caption]

Aapka Neta Kesa Hai Ward 52: जलभराव से बिमारी का खतरा

वार्ड के नरेंद्र का कहना है कि पार्षद ने रोड बना दी है लेकिन नालियां नहीं है। जिसकी वजह से जलभराव हो रहा है। जलभराव से बिमारियां होने का खतरा है। साथ ही यहां पर पार्क नहीं है ना ही सुरक्षा। जिसकी वजह से काफी परेशानियां है। 
एक और कॉलोनीवासी का कहना है की पार्क बनाने की राशि तो स्वीकृत हो गई है, लेकिन कब बनेगा ये पता नहीं।  [caption id="attachment_93842" align="alignnone" width="437"] नरेंद्र, वार्डवासी[/caption] Read More: Tricolor burnt in Bhopal garbage: भोपाल में कचरे में जला तिरंगा, दो निगम कर्मचारी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर बवाल

‘नहीं आते सफाईकर्मी’

साफ-सफाई को लेकर वार्ड की महिलाओं का कहना है की इसके लिए व्यवस्था नहीं है। ना ही कोई साधन है जिसकी वजह से आने-जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा सफाई कर्मचारी नहीं आते इस कारण खुद ही सड़क की सफाई करनी पड़ती है। रोड लाइट भी नहीं है। इस कारण अंधेरा रहता है, जिससे वार्डवासी परेशान है।   [caption id="attachment_93843" align="alignnone" width="383"] ‘नहीं आते सफाईकर्मी’[/caption]