मध्य प्रदेश
BHOPAL RAILWAY NEWS: पहलगाम अटैक के बाद ट्रेनों मे बढ़ाई सुरक्षा, 26 लोगों की गोली मारकर की हत्या
BHOPAL RAILWAY NEWS: पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर रेलवे ने अपने स्टेशनों के साथ-साथ ट्रेनों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पहलगाम में आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
[caption id="attachment_77412" align="alignnone" width="300"] BHOPAL RAILWAY NEWS[/caption]
BHOPAL RAILWAY NEWS[/caption]
रेल परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए पटरियों की निगरानी भी की जा रही है। स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संदिग्धों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हर जगह सामान और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।