मध्य प्रदेश

BHOPAL NEWS: गैंगरेप मामला... NCW रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, साजिश के पीछे फंडिंग और धर्मांतरण का शक

BHOPAL NEWS: भोपाल के कॉलेजों में हिंदू छात्राओं को निशाना बनाने वाले कथित 'मुस्लिम गैंग' के खिलाफ NCW (राष्ट्रीय महिला आयोग) की रिपोर्ट ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। आयोग ने यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सौंपी है।

[caption id="attachment_83322" align="alignnone" width="300"] BHOPAL NEWS[/caption]

BHOPAL NEWS: ड्रग्स का लालच देकर फंसाया

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों को महंगे गिफ्ट, लग्जरी गाड़ियों की सवारी और ड्रग्स का लालच देकर फंसाया गया। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। यह मामला सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे धर्मांतरण, ड्रग तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क की फंडिंग का शक भी जताया गया है।

BHOPAL NEWS: पीड़ित छात्राओं ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई

11 अप्रैल 2025 को पीड़ित छात्राओं ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में फरहान, साद, साहिल, अली और नबी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फरहान ने चौंकाने वाला बयान दिया कि उसे हिंदू लड़कियों को फँसाने और रेप करने पर कोई पछतावा नहीं है। उसने इसे ‘जिहाद’ और ‘सवाब’ का काम बताया।

धर्मांतरण और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग

NCW की रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी सामान्य आर्थिक स्थिति के थे, लेकिन उनके पास महँगी गाड़ियाँ, गैजेट्स और जीवनशैली देखकर उनके किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े होने की संभावना है। आयोग ने राज्य सरकार को फंडिंग, धर्मांतरण और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की गहराई से जांच कराने की सिफारिश की है।

दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया

NCW ने पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। रिपोर्ट पर अब अगली कार्रवाई प्रशासन तय करेगा।