मध्य प्रदेश

Bhopal NEWS: अपराधियों के हौसले बुलंद, दरोगा पर जानलेवा हमला cctv आया सामने

Bhopal NEWS: राजधानी में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने वार्ड क्रमांक 10 में तैनात दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.. [caption id="attachment_114090" align="alignnone" width="300"] Bhopal NEWS[/caption]

प्रशासन में हड़कंप

जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक, दरोगा अपने कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी मनीष और उसके साथियों ने उन्हें रोका।

आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई

[caption id="attachment_114091" align="alignnone" width="300"] Bhopal NEWS[/caption] Bhopal NEWS: इसके बाद गाली-गलौज करते हुए बदमाशों ने दरोगा पर हमला कर दिया। इसका cctv भी सामने आया है.दरोगा ने बताया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए।घटना के बाद थाना शाहजहानाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। READ MORE:बिहार के चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव… कांग्रेस पर जमकर साधेंगे निशाना