मध्य प्रदेश
21 दिसंबर से भोपाल मेट्रो की शुरुआत, खजुराहो में हुए कैबिनेट में CM मोहन ने लिया फैसला
Bhopal Metro launch December 21: भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर को CMRS से हरी झंडी मिलने के बाद खजुराहो में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। 21 दिसंबर भोपाल मेट्रो की शुरूआत होगी। यह घोषणा सीएम मोहन यादव ने की।
21 दिसंबर के मेट्रो की शुरूआत
माना जा रहा है कि PM नरेंद्र मोदी इस दिन मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। शहर के लोगों को काफी वक्त से इस फैसले का इंतजार था। 21 तारीख को भोपाल में मेट्रो ट्रेन समेत विकास की और सौगात दी जाएगी। 25 दिसंबर को अटल जी की जन्म शताब्दी के समापन पर 2 लाख करोड़ के उद्योगों के भूमिपूजन-लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।आने वाले दिनों में प्रदेश को बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं...
21 दिसंबर को भोपाल में मेट्रो ट्रेन सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। 13-14 दिसंबर को इंदौर और भोपाल में कार्यक्रम तथा 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जन्मशताब्दी के समापन के साथ लगभग ₹2 लाख करोड़ के विभिन्न… pic.twitter.com/tylvD5cz9Q — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 8, 2025