मध्य प्रदेश

भोपाल में शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, भाजपा नेता का भांजा बताकर पीड़िता को धमकाता रहा आरोपी

Bhopal BJP Leader Nephew: भोपाल में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप भाजपा नेता का भांजे पर लगा है। जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 

भाजपा नेता का भांजा

पीड़िता ने हताया कि आरोपी ढाई साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और खुद को भाजपा नेता का भांजा बताकर उसे लगातार धमकाता था। आरोपी का नाम हर्ष सिंह राजपूत है जो रायसेन के बरेली का रहने वाला है। जो फरार है

ढाई साल तक लिव-इन में रहे

Bhopal BJP Leader Nephew: दोनों की मुलाकात 2023 की शुरूआत में हुई थी। बातचीत शुरू हुई तो दोस्ती प्यार में बदल गई। अरोपी ने शादी का झांसा दिया फिर दोनों लिव इन में रहने लगे। करीब ढाई साल तक पीड़िता हर्ष के साथ लिव इन में रही और इस दौरान हर्ष ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।  [caption id="attachment_125977" align="alignnone" width="653"] आरोपी हर्ष सिंह राजपूत[/caption]

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता का कहना है कि कुछ महीने पहले हर्ष का व्यवहार बदल गया और वो उसे परेशान करने लगा। अक्टूबर 2025 में पीड़िता ने हर्ष को किसी दूसरी लड़की के साथ देखा, इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और रिश्ता तोड़ दिया।

Bhopal BJP Leader Nephew: फरार आरोपी की तलाश

आरोपी ने बताया की उसके मामा भाजपा नेता हैं और मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पुलिस भी मेरा कुछ नहीं कर सकती। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।