Bhopal Love Trap Case: भोपाल में ‘प्रेम का जाल’, ब्लैकमेल और अश्लीलता का खौफनाक मामला
प्रेम नहीं, सुनियोजित फांस: तीन युवतियां बनीं शिकार
Bhopal Love Trap Case: भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ तीन युवतियों ने तीन युवकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। ये मामला सिर्फ धोखे से प्रेम करने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक शोषण की भयावह कहानी छुपी हुई है।
आरोपियों ने बदले नाम, रचा प्रेम का नाटक
बतादें कि घटना TIT कॉलेज की छात्राओं से जुड़ी है… शिकायत के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के तीन युवकों ने पहले अपना नाम बदलकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया। संबंध बनने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। फिर उसी वीडियो के माध्यम से बाकी दो सहेलियों को भी बुलवाया गया और उन्हें भी इसी साजिश में फंसा दिया गया।
वीडियो बना कर दी गई ‘धंधे’ में उतरने की धमकी
आरोपियों ने जब तीनों युवतियों के वीडियो बना लिए, तो उन पर दबाव बनाया गया कि वे देह व्यापार में उतरें। इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। यह सिर्फ ब्लैकमेल नहीं, बल्कि सुनियोजित मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न था।
हिम्मत ने तोड़ी चुप्पी, पुलिस को दर्ज करनी पड़ी FIR
शुरुआत में पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब एक के बाद एक तीनों युवतियां सामने आईं और अपने बयान दर्ज कराए, तब पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन कर जांच शुरू की गई।
आरोपी फरहान, साहिल और अली गिरफ्तार
मामले में जिन युवकों के नाम सामने आए हैं उनके नाम... फरहान खान, साहिल खान और अली खान है। ये तीनों अब पुलिस की हिरासत में हैं। उनके मोबाइल और डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं और सबूत जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
क्या और भी लड़कियां हैं शिकार? पुलिस कर रही छानबीन
Bhopal Love Trap Case: अब पुलिस इस जांच में जुट गई है कि कहीं और भी लड़कियां तो इस साजिश का शिकार नहीं बनी हैं। आशंका है कि यह गिरोह पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।