मध्य प्रदेश
Bhopal JP Hospital: जेपी अस्पताल परिसर नो व्हीकल जोन घोषित, 6 अक्टूबर से लागू होगी नई पार्किंग व्यवस्था
Bhopal JP Hospital: राजधानी भोपाल स्थित जिला शासकीय जय प्रकाश (जेपी) अस्पताल परिसर को अब नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत 6 अक्टूबर से अस्पताल के मुख्य परिसर में आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अब केवल एम्बुलेंस और मरीजों को लाने-ले जाने वाले वाहनों को ही अस्पताल के मुख्य गेट तक आने की अनुमति होगी।
[caption id="attachment_108553" align="alignnone" width="300"] Bhopal JP Hospital[/caption]
Bhopal JP Hospital[/caption]
अस्पताल प्रशासन ने यह कदम मरीजों की सुरक्षा, भीड़-भाड़ से बचाव और परिसर में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अस्पताल के मुख्य प्रांगण में किसी भी प्रकार के निजी या दोपहिया-चार पहिया वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ आपातकालीन सेवा में आने वाली एम्बुलेंस और मरीजों को छोड़ने या लेने आने वाले वाहन ही भीतर जा सकेंगे।