मध्य प्रदेश
मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं: बैरसिया में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत
bhopal berasia road accident family dead makar sankranti : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नर्मदा स्नान के लिए निकला एक परिवार कभी यह नहीं सोच सकता था कि उनकी यात्रा आखिरी साबित होगी. भोपाल के बैरसिया इलाके में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया.
एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान
राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया थाना अंतर्गत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
हादसा बैरसिया क्षेत्र में ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र से अहिरवार परिवार के 15 सदस्य एक लोडिंग वाहन में सवार होकर मकर संक्रांति पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।जिन लोगों की मौत हुई
- लक्ष्मीबाई अहिरवार
- बबली बाई
- हरिबाई
- दीपक अहिरवार
- मुकेश अहिरवार