मध्य प्रदेश
Bhopal Shikara Tourism: झीलों की नगरी में ‘शिकारा पर्यटन’ के रंग, एक सप्ताह में 5500 लोगों की सैर
Bhopal Shikara Tourism: झीलों की नगरी भोपाल का बड़ा तालाब इन दिनों शिकारा पर्यटन के लिए नया आकर्षण बन गया है। कश्मीर की डल झील की तर्ज पर शुरू की गई इस पहल को पहले ही सप्ताह में 5500 से अधिक लोगों ने अपनी सवारी के साथ अनुभव किया। 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस गतिविधि का शुभारंभ किया। राजधानी और आसपास के शहरों के लोग शांति, सुरक्षा और सुकून भरे अनुभव के लिए यहां पहुंच रहे हैं।पर्यटक इस अनुभव को विशेष और आरामदायक बता रहे हैं।
Read More-digital malakhana bhopal: टीटी नगर थाने में शुरू हुआ मध्यप्रदेश का पहला डिजिटल मालखाना
Read More-3 Famous Shiva Temples in Bhopal: भोपाल के 3 बेहद प्रसिद्ध मंदिर, जिनकी कथाएं सुन हो जाएंगे हैरान!
Bhopal Shikara Tourism: बोट क्लब की तय दरें
| बोटिंग सुविधा | अवधि | शुल्क |
| शिकारा बोट (6 व्यक्ति) | 20 मिनट | 450 रु. |
| शिकारा बोट (4 व्यक्ति) | 20 मिनट | 300 रु. |
| पैडल बोट (4 व्यक्ति) | 30 मिनट | 200 रु. |
| वॉटर साइकिल | 20 मिनट | 100 रु. |