शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी
छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान को लेकर बागेश्वर बाबा विवादों में घिर गए है। अब इसको लेकर जिस पर रितेश देशमुख ने नाराजगी जाहिर की. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने बयान को गलत बताया, वहीं बढ़ते विवाद के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए माफी मांग ली है.
अपने बयान को लेकर माफी मांग ली
बता दें कि मराठी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर बागेश्वर बाबा ने एक विवादित बयान दिया। हाल ही बागेश्वर बाबा ने मीडिया के सामने बातचीत के दौरान में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिन पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है. इस मामले में एक्टर रितेश देशमुख ने का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने नाराजगी जाहिर की है. विवाद बढ़ने से पहले बागेश्वर बाबा ने इस मामले में लोगों से अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है.
महाराज की विरासत को कम नहीं कर सकते
बयान में कहा गया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज लगातार युद्धों और संघर्षों से थक गए थे. थककर उन्होंने अपना मुकुट समर्थ रामदास स्वामी के चरणों में रख दिया और उनसे विनती की कि वे अब और लड़ना नहीं चाहते, आप राज्य (राजपत) के मामलों का ध्यान रखें, जिससे विवाद शुरू हो गया. इसी बयान के बाद रितेश देशमुख ने रिएक्शन देते हुए इसे गलत बताया और कहा कि ऐसे प्रयास शिवाजी महाराज की विरासत को कम नहीं कर सकते.
रितेश ने पोस्ट किया शेयर
रितेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में मराठी में लिखा, ‘जब कोई आकर हमारे पूज्य देवता के बारे में गलत और उल्टा-सीधा बोलता है, तो एक शिव-प्रेमी और शिव-भक्त के लिए ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है और गुस्सा आना स्वाभाविक है. ऐसी बेकार कोशिशें, जो उन्हें किसी दायरे में बांधने की कोशिश करती हैं, समय के साथ खत्म हो जाएंगी.