मध्य प्रदेश
CM से मिलने के लिए रोई थी अनामिका, अब मोहन सरकार ने किया बड़ा ऐलान, होंगे सपने पूरे
Anamika Baiga CM Mohan: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले की सिहावल विधानसभा के बहरी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुख्यमंत्री से गुहार लगाने एक आदिवासी छात्रा अनामिका बहरी पहुंची। ताकि अपनी पढ़ाई के लिए मदद मांग सके, लेकिन अनामिका को मिलने नहीं दिया गया।
रोती रही आनामिका
इसका वीडियो भी सामने आया। जिसमें अनामिका सुरक्षा कर्मियों के सामने गिड़गिड़ा रही है, कि उसे पढ़ना है, डॉक्टर बनना है। लेकिन पैसा नहीं है। अनामिका के रोने का वीडियो भी सामने आया। लेकिन अनामिका की CM से मुलाकात नहीं हो पाई। [caption id="attachment_127485" align="alignnone" width="631"]CM ने किया मदद का ऐलान
Anamika Baiga CM Mohan: हालांकि, कल अनामिका की मुलाकात सीएम मोहन से नहीं हो पाई। लेकिन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अनामिका को हर संभव मदद देने का ऐलान किया. CM डॉ मोहन यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा - कल सीधी प्रवास के दौरान बिटिया सुश्री अनामिका बैगा ने पढ़ाई में मदद हेतु अनुरोध किया था। जानकारी प्राप्त करने पर यह संज्ञान में आया कि अनामिका अभी NEET की तैयारी कर रही है और कोचिंग की पढ़ाई तथा छात्रावास के लिए मदद चाहती है। अभी तक उसने NEET की परीक्षा दी नहीं है।कल सीधी प्रवास के दौरान बिटिया सुश्री अनामिका बैगा ने पढ़ाई में मदद हेतु अनुरोध किया था। जानकारी प्राप्त करने पर यह संज्ञान में आया कि अनामिका अभी NEET की तैयारी कर रही है और कोचिंग की पढ़ाई तथा छात्रावास के लिए मदद चाहती है। अभी तक उसने NEET की परीक्षा दी नहीं है। यह संज्ञान…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 10, 2026