जनजातीय संस्कृति का महापर्व और प्रदेश का राजकीय पर्व है भगोरिया:मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Alirajpur bhagoriya mela: जिला आलीराजपुर में आयोजित 'भगोरिया पर्व' में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहभागिता की। जहा भगोरिया की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने भगोरिया को राजकीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति सरकार के भाव प्रकट करता है। होली से पहले भगोरिया में शामिल होने का विशेष आनंद है।
[caption id="attachment_137518" align="alignnone" width="1183"]जनजातीय संस्कृति का महापर्व-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Alirajpur bhagoriya mela: प्रसन्नता का विषय है कि जनजातीय संस्कृति का महापर्व और प्रदेश का राजकीय पर्व भगोरिया उत्सव बड़ा उल्लास और प्रसन्नता के साथ मनाया जा रहा है। इस माटी ने जितना जनजातीय संस्कृति को सहेजा और संवारा है, उतनी ही यह हमारे जननायकों के अदम्य साहस, वीरता, पराक्रम और परिश्रम से सजी है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न जनजातीय भाई-बहनों की भागीदारी से ही पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में आयोजित भगोरिया उत्सव को संबोधित कर रहे थे।
किसानों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध
Alirajpur bhagoriya mela: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आलीराजपुर को मां नर्मदा और हथनी नदी का आशीर्वाद मिला है। किसान कल्याण वर्ष में हमारी सरकार आलीराजपुर जिले के एक-एक खेत तक सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए कार्यशील है। यहां के जनजातीय भाई-बहन और किसानों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर नर्मदा जल के संदर्भ में 28 गांवों का सर्वे कराए जाने की घोषणा की। साथ ही उदयगढ़ को 18 किलोमीटर लंबी नई सड़कों की सौगात भी दी।