मध्य प्रदेश
BHOPAL: ब्रेन-डेड मरीज के अंगदान से मिली नई जिंदगी
एम्स भोपाल में तीसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण
AIIMS Bhopal heart transplant: एम्स भोपाल ने उन्नत चिकित्सा क्षमता और टीमवर्क का एक और बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना तीसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण पूरा किया है। यह हृदय एक ब्रेन-डेड मरीज से प्राप्त किया गया, जिसके परिजनों ने अंगदान को मंजूरी देकर मानवता की मिसाल पेश की और एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को जीवन का दूसरा अवसर दिया। अस्पताल की कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) टीम ने कार्डियोलॉजी और कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया।प्रत्यारोपण टीम में
- डॉ. योगेश निवारिया,
- डॉ. एम. किशन,
- डॉ. सुरेंद्र यादव,
- डॉ. राहुल शर्मा,
- डॉ. विक्रम वट्टी,
- डॉ. आदित्य सिरोही,
कार्डियोलॉजी विभाग से
- डॉ. भूषण शाह
- डॉ. सुदेश प्रजापति