लाइफ स्टाइल

Skin Diseases Causes: क्या त्वचा रोग आनुवंशिक हैं या लापरवाही का नतीजा?

Skin Diseases Causes: भाग दौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और पर्यावरण प्रदूषण की वजह से चर्म रोग यानी त्वचा संबंधी बीमारियों की संभावना बढ़ती जा रही है। इससे सुंदरता में कमी आती है। चर्म रोग केवल सौंदर्य की समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर की एक प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ त्वचा रोग जन्मजात होते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में यह लापरवाही, संक्रमण की वजह से होता है। Read More: रेंट एग्रीमेंट से बदला जा सकता है आधार कार्ड में एड्रेस: जानें क्या है नियम ?

क्या होता है चर्म रोग?

चर्म रोग शरीर की सबसे बड़ी अंग – त्वचा – को प्रभावित करने वाली बीमारियों में से एक है। इसमें खुजली, रैशेज, दाने, एलर्जी, सफेद दाग, सोरायसिस, एग्जिमा, फंगल संक्रमण, मुंहासे, पित्ती, झुर्रियां आदि समास्याएं शामिल हैं, जब शरीर में कोई गड़बड़ी होती है, तो अक्सर उसका असर सबसे पहले त्वचा पर दिखता है।

क्यो होती है चर्म रोग की समस्यां?

जीवनशैली और खानपान में लापरवाही.. 1. जंक फूड और तली-भुनी चीजों का अत्यधिक सेवन। 2. शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन। 3. नींद की कमी और अत्यधिक तनाव। 4. अनियमित दिनचर्या और व्यायाम का अभाव।

स्वच्छता की कमी...

1. गंदे कपड़े पहनना या कई दिनों तक न नहाना। 2. संक्रमित लोगों की वस्तुओं के उपयोग जैसे तौलिए, कंघी, रेजर आदि। 3. धूल, धुएं और पसीने से भरे वातावरण में बिना सुरक्षा रहना।

पर्यावरणीय कारण...

1. वायु प्रदूषण और हानिकारक केमिकल्स का त्वचा पर प्रभाव। 2. गर्मी और नमी वाले मौसम में बैक्टीरिया और फंगस का बढ़ना। 3. सूर्य की हानिकारक UV किरणों से त्वचा को नुकसान।

क्या चर्म रोग जन्म से होते हैं?

कुछ विशेष प्रकार के त्वचा रोग जन्मजात होते हैं। इनकी वजह जेनेटिक यानी आनुवंशिक हो सकती है।

1. एल्बिनिज्म

यह एक अनुवांशिक स्थिति होती है जिसमें त्वचा में मेलेनिन पिगमेंट नहीं बनता, जिससे त्वचा, बाल और आंखें सफेद हो जाती हैं।

2. एटोपिक डर्मेटाइटिस

यह भी कई बार बच्चों में जन्म से ही पाया जाता है। इसमें त्वचा रूखी, खुजलीदार और संवेदनशील हो जाती है।

3. जेनेटिक सोरायसिस या विटिलिगो (सफेद दाग)

यदि परिवार में किसी को यह रोग रहा हो, तो अगली पीढ़ी में इसके होने की संभावना बढ़ जाती है।

चर्म रोग से बचाव कैसे करें?

1. नहाने के बाद त्वचा को अच्छी तरह सुखाएं, स्वच्छ और सूखे कपड़े पहनें। 2. हरी सब्जियाँ, फल, पानी और विटामिन्स से भरपूर आहार त्वचा को स्वस्थ बनाता है। 3. धूप में बाहर जाते समय सनस्क्रीन का उपयोग करें और शरीर को ढककर रखें। 4. योग, ध्यान और पर्याप्त नींद से मानसिक संतुलन बनाए रखें। 5. कठोर साबुन, डिटर्जेंट या केमिकल युक्त सौंदर्य उत्पादों का कम प्रयोग करें।