लाइफ स्टाइल
Foot and shoe odor in rainy season: बारिश में पैरों और जूतों की बदबू से हैं परेशान? जानिए आसान घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा और टी बैग्स से पाएं राहत
Foot and shoe odor in rainy season: अक्सर बारिश के मौसम में जूतों में पसीना और नमी जमा हो जाती है... जिससे बदबू आना आम बात है। ऐसे में बेकिंग सोडा रातभर जूतों में डालना एक असरदार उपाय है... जो नमी और दुर्गंध को सोख लेता है। वहीं इस्तेमाल किए गए सूखे टी बैग्स को जूतों में रखने से टैनिन की मौजूदगी बैक्टीरिया को खत्म करती है।नीम और कपूर से करें दुर्गंध का सफाया
नीम की पत्तियों या कपूर के टुकड़ों को रातभर जूतों में रखें। इन दोनों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो जूतों में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर दुर्गंध को दूर करते हैं।जूतों को धूप दिखाना न भूलें
बरसात के मौसम में जूते गीले हो जाते हैं, जिससे उनमें फंगस और बदबू पैदा होती है। जितना हो सके जूतों को धूप में रखें या अंदर अखबार भरकर सुखाएं ताकि नमी जल्दी सूख जाए और बदबू कम हो।
read more: भगवान के मंदिर में मोजे पहनकर पूजा क्यों नहीं करना चाहिए? जानिए अध्यात्मिक कारण