Best Vegetables for Diabetes: डायबिटीज यानी मधुमेह आज के दौर की एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन गई है। भारत में करोड़ों लोग टाइप-2 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। इस स्थिति में शरीर में ब्लड शुगर लेवल लगातार बढ़ा रहता है, जो आंखों, हृदय, किडनी और नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस पर नियंत्रण के लिए दवाइयों के साथ संतुलित आहार और विशेष सब्जियों का सेवन बेहद जरूरी है। कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं। आइए जानें ऐसी ही सब्जियों के बारे में जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।
Read More:
World Blood Donor Day: ब्लड डोनेशन करने से पहले जानिए इससे जुड़ी अहम बातें…
शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद...
1. करेला (Bitter Gourd)
करेला को डायबिटीज़ के इलाज में आयुर्वेदिक औषधि की तरह देखा जाता है। इसमें पोलिपेप्टाइड-P नामक एक कंपाउंड पाया जाता है जो इंसुलिन की तरह काम करता है। साथ ही इसमें चारंटिन (Charantin) नाम का तत्व भी होता है, जो ब्लड ग्लूकोज को कम करने में मदद करता है।
[caption id="attachment_85388" align="alignnone" width="300"]
[/caption]
कैसे लें..
करेले का रस सुबह खाली पेट पिएं या सब्जी के रूप में नियमित शामिल करें।
2. फूलगोभी और पत्ता गोभी...
इन सब्जियों में फाइबर और विटामिन K भरपूर होता है। साथ ही ये लो-कार्ब सब्जियां होती हैं, जो डायबिटीज़ मरीजों के लिए परफेक्ट हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करते हैं और रक्त शर्करा को नियंत्रित रखते हैं।
कैसे लें..
गोभी की सब्जी, पराठा या सूप बनाकर खा सकते हैं। इनका अचार या उबला रूप भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. ब्रोकली
ब्रोकली को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें सल्फोराफेन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है और हृदय को सुरक्षित रखता है।
कैसे लें..
उबली या हल्की भुनी हुई ब्रोकली को सलाद या सब्जी के रूप में खाएं।
4. मेथी के पत्ते...
मेथी के पत्तों और दानों में ग्लूकोसाइड्स होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करते हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देते।
कैसे लें..
मेथी की भाजी, पराठा, या अंकुरित मेथी दाने का सेवन करें।
5. लौकी (Bottle Gourd)
लौकी पानी से भरपूर और कैलोरी में कम होती है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखती है। डायबिटीज़ मरीजों के लिए यह आदर्श सब्जी मानी जाती है।
कैसे लें..
लौकी का सूप, सब्जी या जूस बनाकर लें। सुबह लौकी का रस भी लाभकारी होता है।
6. पालक (Spinach)
पालक में मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। पालक में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह कैलोरी में भी कम होती है।
[caption id="attachment_59153" align="alignnone" width="300"]
palak[/caption]
कैसे लें...
पालक की सब्जी, सूप या स्मूदी के रूप में सेवन करें। इसे अंकुरित दालों के साथ भी खा सकते हैं।
7. भिंडी (Lady Finger/Okra)
भिंडी में घुलनशील फाइबर और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को अवशोषित होने से रोकते हैं। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है और मधुमेह नियंत्रण में सहायक होती है।
कैसे लें...
भिंडी की सब्जी या स्टीम्ड भिंडी खाएं। भिंडी के टुकड़े पानी में भिगोकर सुबह वह पानी पीना भी लाभदायक होता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए सब्जियों के सेवन से जुड़े सुझाव...
1. सब्जियों को तलने की बजाय भूनें, उबालें या भाप में पकाएं।
2. नमक और तेल की मात्रा नियंत्रित रखें, खासकर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए।
3. दिनभर में 3-5 सर्विंग सब्जियों का सेवन आदर्श माना जाता है।
4. कोशिश करें कि सब्जियां ताजे और सीजनल हों।
5. सब्जियों को अंकुरित दालों या साबुत अनाज के साथ लें ताकि पोषण और भी बढ़े।