Learn how to make a cooling and healthy cucumber c

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों के दिनों में, हल्का, ठंडा और स्वस्थ भोजन की मांग अधिक होती है , ऐसे में खीरा एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर को शीतलता प्रदान करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। लेकिन अगर आप खाली खीरा खा कर बोर हो चुके हैं, तो आप खीरे की चटनी भी बनाकर खा सकते हैं, अब सवाल ये है कि आखिर खीरे की चटनी  कैसे बनेगी? तो आइए हम आज आपको खीरे की चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जो खाने में टेस्टी होगी और आपको हेल्दी भी रखेगा।

चटनी बनाने की विधि

खीरे की चटनी बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी आप 1 खीरा, 1/2 कप दही, 2-3 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, 2-3 लहसुन की कलियां, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, कुछ हरा धनिया और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस ले। इस सामग्री से आप चटनी बना सकते हैं। 

कैसे बनाए? 

सबसे पहले खीरे को लें और उसे अच्छे से धोकर छील लें। फिर खीरे के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में खीरा, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरा धनिया डालें अब इसमें दही, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्सर में पीस लें। फिर इस तैयार चटनी में ऊपर से नींबू का रस मिलाएं। और हरे धनिए से गार्निश करें। ये चटनी तैयार हो गई। आप चाहें तो इस चटनी में जीरे, राई, मीठी नीम का तड़का भी लगा सकते हैं। इससे चटनी और भी स्वादिष्ट लगती है।

चटनी को पराठे- पकोड़े- खाने में खाएं

आप इस चटनी को पराठे, चिल्ला, पकोड़े, समोसे में खा सकते हैं। और नॉर्मल खाना दाल - चावल के साथ भी खा सकते हैं। ये खाने के स्वाद को दोगुना कर देगा और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें मौजूद दही पाचन शक्ति को बढ़ाता है।