सावन के पवित्र महीने में नई दुल्हनों के लिए विशेष

सावन में नई दुल्हनें ऐसे करें अपनी पहली सावन की तैयारी पारंपरिक और ट्रेंडिंग भी दिखे।

पवित्र सावन का महीना भारतीय संस्कृति, आस्था और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा, व्रत, हरियाली तीज, झूला उत्सव और पारिवारिक समारोहों का विशेष महत्व रहता है।खासकर नई दुल्हनों के लिए पहला सावन बेहद भावनात्मक और यादगार होता है। कई परिवारों में इस अवसर पर नई बहू को मायके बुलाने, विशेष श्रृंगार कराने और पारंपरिक रस्में निभाने की परंपरा भी है। ऐसे में हर नई दुल्हन चाहती है कि उसका लुक खूबसूरत होने के साथ-साथ पारंपरिक और ट्रेंडिंग भी दिखे। 

यदि आप नई-नवेली दुल्हन हैं, तो केवल कपड़ों पर ही नहीं बल्कि मेकअप, ज्वेलरी, चूड़ियों, मेहंदी और हेयरस्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिए। सही स्टाइलिंग आपके लुक को और निखार सकती है। आइए जानते हैं कि सावन के इस खास महीने में नई दुल्हनों को किस तरह तैयार होना चाहिए ताकि हर त्योहार और पारिवारिक समारोह में उनका अंदाज सबसे अलग नजर आए।

हरे रंग के आउटफिट

सावन में हरे रंग का विशेष महत्व माना जाता है।

नई दुल्हनें ग्रीन सिल्क साड़ी, ऑर्गेंजा साड़ी, अनारकली सूट, शरारा या फ्लोरल प्रिंट वाला सूट चुन सकती हैं। अगर पूरा हरा रंग पसंद न हो तो ग्रीन दुपट्टा या ग्रीन ब्लाउज के साथ कंट्रास्ट रंग भी बेहतरीन विकल्प है। मेहंदी और चूड़ियों से सावन का श्रृंगार

सावन का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा 

हाथों पर बेल, मंडला या अरेबिक डिजाइन की मेहंदी बेहद खूबसूरत लगती है। इसके साथ हरी कांच की चूड़ियां, लाल-हरी चूड़ियों का कॉम्बिनेशन एक सुंदर बिंदी आपके लुक में पारंपरिक आकर्षण जोड़ सकते हैं।

ज्वेलरी रखें एलिगेंट और मौसम के अनुसार

भारी आभूषण की बजाय कुंदन, मोती, ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर या टेम्पल ज्वेलरी का चुनाव करें। छोटे झुमके, मांग टीका और हल्का नेकपीस दिनभर आरामदायक रहते हैं। मानसून के मौसम में भी स्टाइलिश दिखते हैं।

मेकअप और हेयरस्टाइल रखें हल्का

बरसात के मौसम में वॉटरप्रूफ मेकअप सबसे अच्छा रहता है। हल्का बेस, न्यूड लिपस्टिक, काजल और मस्कारा आपके चेहरे को फ्रेश लुक देंगे। बालों में लो बन, सॉफ्ट कर्ल्स या गजरे के साथ ब्रेडेड हेयरस्टाइल सावन के पारंपरिक लुक को और खास बना सकती है।

फुटवियर और एक्सेसरीज का भी रखें ध्यान

मानसून में फिसलन और नमी को देखते हुए आरामदायक वेज हील्स, ब्लॉक हील्स या एथनिक जूतियां चुनें। छोटी पोटली बैग, एम्ब्रॉयडर्ड क्लच और हल्की सुगंध वाला परफ्यूम आपके पूरे लुक को एलिगेंट फिनिश देंगे।