झारखंड

हमारा गठबंधन बिहार में मजबूत है, हम सबों का एक ही लक्ष्यः प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- बिहार चुनाव में महागठबंधन को जेएमएम के तरफ से दिए गए अल्टीमेटम पर कांग्रेस ने जेएमएम को सलाह देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा का बयान आया है जिसमें कहा गया कि jmm थोड़ा धैर्य रखें, उचित सम्मान और उचित स्थान दोनों मिलेगा. हमारा गठबंधन बिहार में मजबूत हैं, हम सबों का एक ही लक्ष्य है नया बिहार इस नए बिहार की कल्पना को धरातल पर उतारने के लिए इंडिया ब्लॉक के सभी साथियों को अपनी एकजुटता और कमिटमेंट दिखाना होगा.