कॉर्न से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, पाचन सुधारे और दिनभर रखें एनर्जी बरकरार
कॉर्न यानी मक्का सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, खासकर तब जब बात फाइबर और एनर्जी की हो। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के बीच कॉर्न एक ऐसा विकल्प है जो पाचन को बेहतर रखने के साथ-साथ शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा भी देता है। इसमें मौजूद फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।
पोषण दोनों बढ़ाए जा सकते हैं
कॉर्न खासकर बारिश के मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है और इसका स्वाद भी बढ़िया होता है। इसे डाइट में शामिल करके हेल्दी स्नैक्स बनाए जा सकते हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद हैं। उबला हुआ कॉर्न चाट एक आसान और टेस्टी विकल्प है, जिसमें टमाटर, प्याज, खीरा, नींबू और चाट मसाला मिलाकर स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाए जा सकते हैं।
ताजी सब्जियों और स्प्राउट्स के साथ मिलाया जाता
इसके अलावा कॉर्न सलाद भी एक हेल्दी ऑप्शन है, जिसमें कॉर्न को ताजी सब्जियों और स्प्राउट्स के साथ मिलाया जाता है। वहीं होल व्हीट ब्रेड के साथ कॉर्न सैंडविच बनाकर एक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर स्नैक तैयार किया जा सकता है। कॉर्न टिक्की और भुना हुआ कॉर्न भी हेल्दी और लो-ऑयल स्नैक के रूप में काफी पसंद किए जाते हैं।
विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए
कॉर्न को और पौष्टिक बनाने के लिए इसे पनीर, दही, उबले चने, राजमा और ताजी सब्जियों के साथ मिलाना बेहतर होता है। इससे इसका न्यूट्रिशन वैल्यू और बढ़ जाता है। वहीं ज्यादा मक्खन और नमक की बजाय नींबू और मसालों का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है।
हालांकि कॉर्न का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से कैलोरी बढ़ सकती है। पाचन संबंधी समस्या या डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।