अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे बात करने, मिलने से बचता है

कैसे जानें अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पसंद नहीं करता?

कैसे जानें अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पसंद नहीं करता?

आजकल रिलेशनशिप में कन्फ्यूजन होना आम बात हो गई है। कई बार लड़का शब्दों में कुछ कहता है, लेकिन उसके व्यवहार से सच्चाई सामने आ जाती है। अगर आप भी ये जानना चाहती हैं कि आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पहले जितना पसंद करता है या नहीं करता, तो ये संकेत आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। जानिए रिपोर्ट्स क्या कहती है?

हमेशा बिजी होने का बहाना देना

एक्सपर्ट के मुताबिक, हर इंसान व्यस्त होता है, लेकिन जिसे आप सच में मायने रखते हो, उसके लिए समय निकालना वो जरूर ढूंढ लेता है। अगर आपका पार्टनर बार-बार काम, ऑफिस, दोस्तों या फैमिली का बहाना बनाकर आपसे मिलने या बात करने से बचता है, तो समझ लीजिए कि आप अब उसकी प्रायोरिटी लिस्ट में नहीं रह गई हैं।

आपकी बातों में दिलचस्पी न रखना

प्यार में इंसान अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी बात सुनना चाहता है — आपका दिन कैसा रहा, क्या परेशानी है, क्या पसंद है। लेकिन अगर वो आपकी खुशी-गम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता, आपके मैसेज को अनदेखा करता है या बात बीच में ही बदल देता है, तो यह बड़ा खतरे का संकेत है।

कन्फ्यूजन में रखना

जो लड़का आपको सच में चाहता है, वो अपने इरादों को लेकर क्लियर रहता है। लेकिन अगर वो हर बार टाल-मटोल करता है, कमिटमेंट से बचता है, कभी हां तो कभी ना करता है और आपको कन्फ्यूजन में रखता है, तो समझिए कि उसकी दिलचस्पी खत्म हो चुकी है।

हर छोटी बात पर चिढ़ जाना

रिलेशनशिप में थोड़ी नोकझोंक तो होती रहती है, लेकिन अगर वो आपके मैसेज करने, कॉल करने, मिलने की बात करने या छोटी-छोटी बातों पर भी चिढ़ जाता है और गुस्सा दिखाता है, तो यह साफ संकेत है कि अब उसकी दिलचस्पी पहले जैसी नहीं रही।

झूठी उम्मीद और फाल्स होप देना
कुछ लड़के न तो रिश्ता तोड़ते हैं और न ही आगे बढ़ाते हैं। वो आपको हर्ट भी करते हैं, माफी भी मांग लेते हैं, लेकिन कभी पूरा कमिटमेंट नहीं देते। अगर वो सिर्फ दिखावे के लिए प्यार जताता है और असल में कोई इंटरेस्ट नहीं रखता, तो ऐसे रिश्ते में रहना सिर्फ अपना टाइम और मेंटल पीस खराब करना है।

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.